मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र
- मानव भूगोल "भौतिक/प्राकृतिक एवं मानव जगत के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक और आर्थिक विभिन्नताओ का अध्ययन करता है।"
- रैटज़ेल के अनुसार "मानव भूगोल मानव समाजो और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।"
मानव भूगोल की परिभाषाएं :-
- एलेन सी. सेंपल के अनुसार "मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।"
- पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश के अनुसार "हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवो के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना।"
मानव भूगोल की प्रकृति :-
- मानव भूगोल भौतिक पर्यावरण तथा मानव जनित सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरण के अंतर्संबंधो का अध्ययन उनकी परस्पर अन्योन्यक्रिया के द्वारा करता है।